94% अंक प्राप्त कर सूर्यांशी अग्रवाल ने बढ़ाया जयपुर का गौरव

जयपुर। CBSE  की सीनियर सेकेंडरी परीक्षा 2026 में जयपुर की छात्रा सूर्यांशी अग्रवाल ने 94% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। सूर्यांशी Maheshwari Girls Public School की छात्रा हैं। उन्होंने इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, अकाउंटेंसी, एप्लाइड मैथ्स एवं बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विषयों में शानदार प्रदर्शन किया।

सूर्यांशी की इस उपलब्धि पर माता चांदनी अग्रवाल एवं पिता दिवाकर अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। विद्यालय परिवार ने भी छात्रा को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। सूर्यांशी आगे कॉमर्स एवं मैनेजमेंट क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *