राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने डॉ. नवीन शर्मा द्वारा लिखित “Blockchain: Opportunities Beyond Bitcoin” पुस्तक का लोकार्पण किया। यह पुस्तक ब्लॉकचेन तकनीक को सरल भाषा में समझाते हुए यह दर्शाती है कि यह कैसे वित्त, स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में क्रांति ला रही है। यह सुरक्षा, प्रक्रियाओं में सुधार और नवाचार के नए द्वार खोलने में सहायक है।
लेखक परिचय:
डॉ. नवीन शर्मा एक अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त टेक उद्यमी हैं। उन्होंने उत्तर भारत का पहला प्राइवेट डेटा सेंटर और दक्षिण एशिया का पहला लोकल लैंग्वेज क्लाउड डिज़ाइन किया है। विज्ञान, साइबर लॉ और कंप्यूटर साइंस में डॉक्टरेट की उपाधियों से लैस, वे तकनीकी नवाचार में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
