131कुण्डात्मक श्री राम महायज्ञ

131कुण्डात्मक श्री राम महायज्ञ – नांगल सिरस मे चल रहें 131कुण्डात्मक श्री राम महायज्ञ में यज्ञ परिक्रमा के लिए उमडा जन शैलाभ हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई परिक्रमा याज्ञिक पं सत्यनारायण शास्त्री माचवा ने बताया कि यज्ञ की परिक्रमा करने से जन्म जन्मांतर के पाप मिट जाते हैं और भाग्य का उदय हो जाता है। अबतक इस महायज्ञ में
साढ़े पांच लाख से अधिक आहुतियां लगाई जा चुकी हैं। आहुति में देशी गो माता का घृत व गुड़िया शक्कर व पंचमेवा व तिल व सभी प्रकार की औषधियां मिला कर आहुतियां लगाई जा रही है। शास्त्री जी के आचार्यत्व में उपाचार्य पं मदन महाराज व पं सावर मल ई्श्वरी सिंह पुरा यज्ञ ब्रह्मा नीरज वैदिक पं राम भैया पं अजय माचवा पुरूषोत्तम पाराशर सहित 151विद्वानो के मंत्रोंच्चार से आकाश गुंजायमान हो रहा है।यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008चेतनदास जी महाराज ने बताया कि श्वास श्वास में हरि जपे वृथा श्वास मत खोय ना जाने इस श्वास की आवक होय न जावक होय की व्याख्या की राम का जपो और यज्ञ का आनन्द लो।यज्ञ समिति के अध्यक्ष भैरू राम जी व लल्लू राम जी मास्टर जी, ने समस्त व्यवस्थाये सम्भाल रखी है। समाज सेवी कैलाश शर्मा भी व्यवस्थाओं में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *